गेल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मनोज जैन व निदेशक एम वी अय्यर ने कर्मचारियों को किया राष्ट्रीय ध्वज का वितरण

उत्तर प्रदेश - देश मे आज़ादी की धूम है देश स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को आज़ादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन पर देश में "हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा" अभियान चलाया जा रहा है । जगह जगह तिरंगा झंडा बांटा जा रहा है । युवाओं में इस बार एक नया जोश देखने को मिल रहा है । इस बार आज़ादी का दिन कुछ खास होने वाला है । 
इसी क्रम में गेल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री मनोज जैन ने निदेशक (बीडी) श्री एम वी अय्यर के साथ यूपी में गेल की पाटा इकाई से हर घर तिरंगा अभियान के शुभारंभ का जश्न मनाते हुए गेल कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया। यह आयोजन भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। 
रिपोर्ट - सुनित नरूला

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की