किडनी हॉस्पिटल एंड स्टोन सेंटर में प्रोस्टिवा आरएफ सर्जिकल थेरेपी का हुआ शुभारंभ- डॉ अतुल अग्रवाल ने कहा ये भारत के लिए एक क्रांतिकारी दिन ।

-किडनी हॉस्पिटल एंड स्टोन सेंटर में प्रोस्टिवा आरएफ सर्जिकल थेरेपी का शुभारंभ हुआ

-भारत के लिए एक क्रांतिकारी दिन : : डॉ. अतुल अग्रवाल, डायरेक्टर, किडनी हॉस्पिटल एंड स्टोन सेंटर
प्राप्त सूचना के अनुसार भारत में पहली बार प्रोस्टेट के लिए राजधानी दिल्ली में प्रोस्टिवा आरएफ सर्जिकल थेरेपी का शुभारंभ हुआ। यह अत्याधुनिक तकनीक, दशरथपुरी, द्वारका, नई दिल्ली स्थित किडनी हॉस्पिटल एंड स्टोन सेंटर के मेडिकल डायरेक्टर, डॉ. अतुल अग्रवाल द्वारा भारत लाई गई है। पेनसिल्वेनिया, यूएसए के वरिष्ठ मूत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. अनुज चोपड़ा, एमडी, ने इस मौके पर पहली प्रोस्टिवा आरएफ सर्जरी की।
टीयूआरपी और लेजर जैसी पारंपरिक प्रोस्टेट सर्जरी के मुकाबले इस नई तकनीक के फायदे ये हैं कि आरएफ थेरेपी लोकल एनेस्थीसिया के तहत की जाने वाली एक डे-केयर सर्जरी है। इसमें किसी पोस्ट ऑपरेटिव फोली कैथेटर की आवश्यकता नहीं होती है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और रोगी उसी शाम को घर जा सकता है। कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सर्जन्स ने इस सर्जरी को लाइव देखा।
दशरथपुरी, डाबरी पालम रोड, नई दिल्ली स्थित किडनी हॉस्पिटल एंड स्टोन सेंटर 50 बिस्तरों वाला एक आधुनिक अस्पताल है, जहां विशेष रूप से एक ही छत के नीचे, यूरोलॉजिकल और सर्जिकल समस्याओं का निराकरण किया जाता है। इस केंद्र में सभी तरह की आधुनिक मशीनें व उपकरण उपलब्ध हैं, जिनकी मदद से हर तरह के उन्नत एंडोरोलॉजिकल और लैप्रोस्कोपी प्रोसीजर किए जाते हैं।
रिपोर्ट- सुनित नरूला

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन