लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा सांसद खेल महोत्सव, भिड़ी क्रिकेट टीमें, भुवनेश सिंघल ने किया मंच संचालन व कॉमेंट्री

उत्तर पूर्वी दिल्ली - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से आयोजित श्रीहंस सांसद खेल महोत्सव के तीसरे दिन 7 जुलाई 2022 को खेले गए क्रिकेट मैच में कमेंट्री व मंच संचालन सांसद खेल महोत्सव आयोजन समिति के उपाध्यक्ष व भाजपा जिला मंत्री भुवनेश सिंघल ने किया।
 इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सांसद मनोज तिवारी "मृदुल"  तथा केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री रहकर मोदी सरकार में अपनी सेवाएं देने वाले नोएडा से दूसरी बार सांसद बने महेश शर्मा व मलयालम फिल्मों के स्टार कृष्णा कुमार भी मंच पर उपस्थिति रही।

 वहीं इस मौके पर श्रीहंस म्यूजिक के डायरेक्टर नीरज कुमार गुप्ता भी क्रिकेट खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद, जिला महामंत्री डॉ यू के चौधरी, उपाध्यक्ष सचिन मावी, आनंद त्रिवेदी , निवर्तमान पार्षद व पूर्व जोन चैयरमैन, अनेक पार्षद आदि सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की