शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना/प्रर्दशन करके मिशन कालेज में चल रही प्रदर्शनी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की !

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश- खबर के अनुसार मुरादाबाद शिवसेना जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना/प्रर्दशन किया तथा मिशन कालेज में चल रही प्रदर्शनी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की !
जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपरोक्त प्रदर्शनी की लगाने की अनुमति 20 जून तक थी परन्तु प्रदर्शनी का आयोजक सुरेंद्र सिंह अभी भी लगातार प्रदर्शनी लगवा रहा है । जबकि बच्चों के स्कूल भी खुल गए हैं, मिशन स्कूल की छात्राओ को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।
डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के अनुसार प्रदर्शनी में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुऐ देर रात 2 बजे तक तेज आवाज में डी.जे बजाया जाता है, शोर शराबे से रात को क्षेत्रवासियों की नींद में खलल पड़ती है, बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है व यातायात भी बाधित होता है गृहकटी/चोरी आदि की घटनाओं से पुलिस को भी अनावश्यक परेशानी होती है !
उचित कानूनी कार्यवाही ना होने पर डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने ये चेतावनी दी यदि तीन दिन में प्रदर्शनी बंद नहीं की गई तो शिव सैनिक कमिश्नर कार्यालय पर धरना/प्रदर्शन/आंदोलन करेंगे !
धरना/प्रदर्शन में रवि कश्यप, अजय सैनी, हर्ष राजपूत, मोहर सिंह, विमल सागर, राहुल सागर, प्रमोद सागर, विजय सेठ, सोनू मलिक, योगेश गुप्ता आदि मौजूद रहे !

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था