विधायक अजय महावर के माध्यम से भजनपुरा में लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे- भुवनेश सिंघल

दिल्ली- उत्तर पूर्वी दिल्ली के भाजपा जिला मंत्री तथा राष्ट्रीय कवि भुवनेश सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि घोंडा विधान सभा के भाजपा विधायक अजय महावर के माध्यम से भजनपुरा वार्ड क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के कार्य प्रारंभ किया गया 

 आज इस कड़ी में जिला मंत्री व विधायक कार्यालय प्रभारी भुवनेश सिंघल ने दुर्गा मंदिर गली नम्बर 4, ललित आनंद जी वाले चौराहे पर गली नम्बर 9 आदि में स्वयं खड़े होकर कैमरे लगवाए। ज्ञात हो कि बीते दिनों पूरे क्षेत्र में घर-घर गली गली जाकर सुनिश्चित किया था कि कैमरे कहाँ लगने चाहिए। भुवनेश सिंघल ने बताया कि यह क्षेत्र दंगे की मार भी झेल चुका है अतः यहां कैमरे लगना बहुत जरूरी था।
इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी सीसीटीवी काफी उपयोगी सिद्ध होता है । अपराध को अंजाम दे कर भागते हुये अपराधी कई बार सीसीटीवी की मदद से पकड़े जाते है । यही नही कैमरे के सामने अपराधियो को पकड़े जाने का डर हमेशा लगा रहता है जिससे कई बार अपराधी अपने मंसूबो के कामयाब नही हो पाता और वारदात होने से बच जाती है । विधायक अजय महावर तथा भुवनेश सिंघल का यह कदम निश्चित रूप से सराहनीय कदम है । इसी तरह बाकी जगहों पर भी सीसीटीवी कैमरे भी लगने चाहिए । 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन