अब 14 जुलाई को होगी सपना चौधरी केस में बहस, मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने दी जनकारी

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार अब 14 जुलाई को होगी सपना चौधरी केस में बहस ।
मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के अनुसार सपना चौधरी एक कार्यक्रम में 11 जून 2019 को मुरादाबाद रेलवे स्टेडियम आईं थीं उन्होंने सपना चौधरी पर आरोप लगाते हुए कहा कि रेलवे स्टेडियम में सपना चौधरी ने अश्लील डांस किया था जिससे दर्शक बेकाबू हो गए थे तथा भीड़ ने जमकर हंगामा किया था, भीड़ को तितर-बितर व काबू में करने के लिऐ पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था जिसमे कई लोग घायल हो गए थे, पूरा शहर लगभग जाम हो गया था, कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियाँ उड़ाते हुऐ देर रात तक डीजे बजाया गया, सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति की छवि धूमिल करने के साथ ही अश्लीलता फैलाई गई !

                        सांकेतिक तसवीर
सपना चौधरी व आयोजकों के खिलाफ कार्यवाही के लिऐ शिवसेना के जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने संबंधित थाना सिविल लाइन व एसएसपी महोदय को प्रार्थना पत्र दिए मगर कोई कार्यवाही न होने पर वादी डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने अधिवक्ता श्री सचिन कश्यप जी के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय मुरादाबाद की अदालत में वाद योजित किया जिसकी सुनवाई एसीजेएम -5 की अदालत में चल रही है !
एसीजेएम महोदय 5 श्री दानवीर सिंह यादव जी के समक्ष वादी व गवाह के ब्यान हो चुके हैं, बहस भी हो चुकी है, कल पूर्ण और अंतिम बहस होनी थी मगर वादी के अधिवक्ता सचिन कश्यप जी तबियत खराब होने के कारण बहस नहीं कर सके सूचना के अनुसार अब इस केस की बहस अगली डेट 14 जुलाई को होगी !

● press india 24 किसी भी आरोप की पुष्टि/समर्थन नही करता है । 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की