जनता से संवाद करें MCD कर्मचारी - ज्ञानेश भारती

जनता से संवाद करें MCD कर्मचारी - ज्ञानेश भारती
दिल्ली- खबर के अनुसार MCD के नए कमिश्नर ज्ञानेश भारती ने अपना कार्यभार सँभालते ही सभी निगम अधिकारियों को आदेश दिया है कि वो जनता के बीच जाकर उनसे सीधा संवाद करें। 
आदेशानुसार निगम अधिकारी जनता के बीच जाकर उनसे बातचीत कर रहे हैं। जनता की मूलभूत समस्याओं को जानकर उसे हल करने की कोशिश कर रहे हैं।  

दिल्ली नगर निगम के एकीकरण तथा निगम पार्षदों के कार्यकाल समाप्त होने पर निगमायुक्त ज्ञानेश भारती के आदेश पर सभी वार्डों के लिए नोडल अधकारियों की नियुक्ति की गई है । जिनका काम वार्ड की समस्याओं का निराकरण, प्रतिदिन अपने वार्ड का दौरा, सभी क्षेत्रवासियों से मिलना होगा । सभी विभाग के अध्यक्षों को यह अतिरिक्त उत्तरदायित्व दिया गया है। 
इसी क्रम में वार्ड 61 सफदरजंग एन्कलेव के नोडल अधिकारी अतुल भारद्वाज ने सीधा संवाद के लिए सभी RWA को आमंत्रित किया। दक्षिणी क्षेत्र के उपायुक्त प्रदीप  कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी RWA ने अपने क्षेत्र की समस्याओं के बारे में सीधी बात की। जिसके बाद प्रदीप कुमार ने सभी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कुल मिलाकर जनता से सीधे संवाद की पहल उत्साहवर्धक रही ।
रिपोर्ट- सुनीत नरूला

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा