राजेन्द्र नगर के उपचुनाव में दुर्गेश पाठक ने किया रिकार्ड मतों से जीतने का दावा

राजेन्द्र नगर विधानसभाः उपचुनाव

राजेन्द्र नगर के उपचुनाव में रिकार्ड मतों से जीतेंगे- दुर्गेश पाठक 

"जिसकी सरकार उसी का उम्मीदवार,तभी खुलता है विकास का द्वार"--सन्दीप भारद्वाज
---------------------------------
दिल्ली- राजेन्द्र नगर उपचुनाव में आम आदमी प्रत्याशी दुर्गेश पाठक का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। प्रतिदिन पाठक जनता के बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान उनके साथ आप कार्यकर्ताओं का काफिला भी निरंतर चलता रहता है। आप ट्रेड विंग दिल्ली प्रदेश के सचिव संदीप भारद्वाज ने बताया कि दिल्ली की जनता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्याें से प्रभावित हैं। इसलिए पहले की तरह इस चुनाव में भी प्रचंड जीत की आशा है । 
संदीप भारद्वाज ने बताया कि दुर्गेश पाठक को जनसंपर्क में जनता का अपार प्यार व जनसमर्थन मिल रहा है। जनता के बीच जाने से पता चलता है कि एक तरफा मुकाबला है। उन्होंने दावा किया कि आने वाली 23 जून के मतदान के बाद नतीजे व प्रचंड बहुमत आम आदमी पार्टी के पक्ष में हो सकता है। उनके अनुसार जनता में भाजपा के प्रति बहुत आक्रोश है भाजपा द्वारा हार के डर से अप्रैल माह में होने वाले दिल्ली नगर निगम के चुनाव टाले गए भाजपा को इस उपचुनाव में जनता सबक सिखाना चाहती है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस पूरी तरह खत्म है ,कांग्रेस का राजेन्द्र नगर तो क्या दिल्ली में ही कहीं नामोनिशान ही नहीं है। कांग्रेस के पदाधिकारी हर रोज आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं । सन्दीप भारद्वाज भी अपनी टीम के साथ पदयात्राओं में शामिल हो रहे हैं। उनके अनुसार दिल्ली की जनता का निर्णय बहुत सोच समझ कर होता है । दिल्ली सरकार के पास वैसे भी दिल्ली के विकास कार्यों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। आने वाले चुनाव में भारी समर्थन दुर्गेश पाठक को मिल सकता है और इस उपचुनाव की विशेषता यही होगी कि आप की जीत का अन्तर बहुत अधिक होगा। जनता का एक ही नारा है कि "जिसकी सरकार उसी का उम्मीदवार, तभी खुलता है विकास का द्वार"।
रिपोर्ट- सुनीत नरूला

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा