कमल कश्यप के साथ मारपीट करने वाले आरोपी जागेश्वर ने मारपीट का आरोप स्वीकारते हुए मांगी माफी दिया माफीनामा

लुधियाना पंजाब - कमल कश्यप के साथ हुई मारपीट मामले में आरोपी जागेश्वर ने मारपीट के आरोप को स्वीकारते हुए लिखित रूप से माफी मांग ली है । 

आपको बताते चलें कि गत 19 जून  को कमल कश्यप के छोटे भाई अर्जुन को जागेश्वर के भांजे अल्ली ने बड़ी मात्रा में शराब पिलाई उसे शराब इतनी पिलाई गई कि वो अपने नियत स्थान पर आने में असमर्थ हो गया जब कमल अर्जुन को लेने पहुंचा तो इसी बात को लेकर कमल व अल्ली के बीच तीखी बहस तथा गाली-गलौच हो गई । जिसके बाद कमल घटना स्थल से अपनी फैक्ट्री की ओर आने लगा तभी गुस्से से बौखलाए अल्ली के मामा जागेश्वर ने आपने अन्य साथियों के साथ मिल कर कमल कश्यप को रास्ते मे घेर लिया तथा उस पर हॉकी तथा डंडों से हमला बोल दिया था इस घटना में कमल कश्यप को मामूली चोटें आई तथा उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई घटना स्थल के आसपास कई जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए थे ।
ज्ञात हो कि इस मामले की लिखित शिकायत लुधियाना की जगतपुरी चौकी में दी गई तथा उसकी प्रतिलिपि थाना हैबोवाल व एडीसीपी को भी भेजी गई । 
इसी संबंध में आज 25 जून को लुधियाना की जागतपुरी पुलिस चौकी में जागेश्वर ने लिखित रूप से कमल कश्यप के साथ कि गई मार पीट के आरोप को स्वीकारते हुए माफी मांग ली इसी बीच जागेश्वर के समर्थन में आये कुछ स्थानीय लोगो ने समझौते का दवाब भी बनाया लेकिन उसके बाबजूद पीड़ित पक्ष की मांग पर आरोपी से माफी नामा लिया गया । 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन