मुरादाबाद शिवसेना ने एकनाथ शिंदे का कड़ा विरोध करते हुऐ पक्ष प्रमुख शिवसेना एवं मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार को भेजा ज्ञापन ।

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - खबर के अनुसार आज शिव सैनिकों ने जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में अंबेडकर पार्क सिविल लाईन में धरना/प्रदर्शन कर एकनाथ शिंदे का कड़ा विरोध करते हुऐ पक्ष प्रमुख शिवसेना एवं मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार को एक ज्ञापन भेजा जिसमे जिला प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने कहा कि मुरादाबाद के शिव सैनिक तन, मन, धन से आपके साथ थे, हैं और मरते दम तक साथ रहेंगे !
डॉ तुरैहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी और सीवीआई के डर से एकनाथ शिंदे शिवसेना से गद्दारी कर रहे हैं, शिवसेना भविष्य में और भी मजबूती के साथ उभरेगी जबकि गद्दारी करने वालों का हाल धोबी के कुत्ते जैसा होगा जो घर का रहेगा न घाट का !
मातोश्री/शिवसेना भवन से जो भी आदेश मुरादाबाद के शिव सेनिकों के लिऐ होगा उसका 101% पालन किया जायेगा ! 
इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्षा ठाकुर मंजू राठौर, वरिष्ठ जिला कोषाध्यक्ष बबिता सैनी, जिला प्रमुख अनुसूचित सेना प्रमोद सागर, वरिष्ठ जिला उप प्रमुख बाबा कुशल सिंह, जिला प्रेस प्रवक्ता मोहर सिंह, जिला उप प्रमुख डा.प्रकाश वीर विश्नोई, जिला महासचिव टीटू कश्यप,वरिष्ठ जिला सचिव विजय सेठ, जिला सचिव अजय सैनी, मोहित सैनी, लखवीर सिंह, मोहित सैनी आदि मोजूद रहे!

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की