सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार- अवैध हथियार बरामद

जो अवैध हथियार/तमंचा दिखाएगा वह सलाखों के पीछे जाएगा ।
उत्तराखंड - दो दिन पूर्व एक युवक ने अपनी फोटो अवैध तमंचे के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर की थी जो उसे महंगी पड़ी और सलाखों के पीछे जाना पड़ा। रुद्रपुर पुलिस ने उस व्यक्ति को कल दिनांक 30.5.2022 को मय तमंचे के प्रीत विहार रम्पुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया तो उसकी गुंडागर्दी तुरंत धरातल में आ गई और अपनी करने की माफी मांगने लगा जिसके कब्जे से एक अदद तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुए जिसके विरूद्ध कोतवाली रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कर आज दिनांक 31.5.2022 को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में उप कारागार हल्द्वानी भेज दिया गया है।श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉक्टर मंजूनाथ टीसी द्वारा जनमानस को सख्त हिदायत दी है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में कोई भी व्यक्ति यदि अवैध हथियार या अपने हथियार का प्रदर्शन करता है तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की