डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने पूर्व निष्काषित जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की ।

मुरादाबाद उत्तर प्रदेश - प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिला मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डा.रामेश्वर दयाल तुरैहा ने शिवसेना पार्टी प्रमुख ऊर्ध्व ठाकरे , डीएम, एसएसपी व अन्य संबंधित अधिकारियों को पूर्व जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शिकायत पत्र प्रेषित किया !
दिए गए शिकायत पत्र में मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने आरोप लगाते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा को नकली तथा निष्काषित बताते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की । 
                        सांकेतिक तस्वीर
डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने पत्र में आरोपी  के विरुद्ध लोगो को ठगने व अवैध धंधे करने, अवैध वसूली व अन्य कई  प्रकार के गंभीर आरोप लगाए साथ ही पार्टी विरोधी गतिविधियां चलाने का भी आरोप लगाया उन्होंने कहा कि आरोपी की शिकायत शीर्ष नेतृत्व पर पहुंचने पर इसे शिवसेना से निष्काषित किया जा चुका है तथा निष्काशन की घोषणा शिवसेना के मुखपत्र/समाचार पत्र माने जाने वाले "सामना" में  25 जुलाई 2016 के अंक में की जा चुकी है ।
डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के अनुसार आरोपी आज भी नाम/पद व पार्टी का गलत प्रयोग कर मुरादाबाद प्रशासन/मिडिया/शिवसेनिकों आदि को तो गुमराह कर ही रहा है तथा साथ में पार्टी की छवि भी काफी धूमिल कर रहा है !
तत्कालीन जिलाध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने आरोपी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है । 
-press india 24 किसी भी आरोप की पुष्टि समर्थन नही करता है ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र