भाजपा नेता भुवनेश सिंघल के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति से अनोखे अंदाज में मनाया गया अंग्रेजी नववर्ष 2022

अंग्रेजी नववर्ष के प्रारंभ पर भजनपुरा मंडल द्वारा गांवड़ी रोड स्थित विधायक कैम्प कार्यालय पर तुलसी-गंगाजल, चॉकलेट व मास्क वितरण का आयोजन भाजपा नेता जिला मंत्री भुवनेश सिंघल द्वारा किया गया, इस अवसर पर भगवान श्री राम का रूप बनाया गया और श्रीराम कर हाथों से करीब 200 लोगों को तुलसी गंगाजल मास्क व चॉकलेट आदि वितरण किया गया।
इस मौके पर लोगों ने भगवान राम के दर्शन कर उनके हाथों से तुलसी गंगाजल मास्क चोकलेट आदि लेकर अपने नववर्ष की शुरुआत की, भगवान श्रीराम बने वैभव ने संदेश देते हुए कहा कि सभी लोग मास्क अवश्य पहने और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन कर अपने नववर्ष को सफल व सुरक्षित बनाएं। 
कार्यक्रम के आयोजक भुवनेश सिंघल ने कहा कि उनका लक्ष्य है लोग भगवान श्री राम के आदर्शों पर चलते हुए अपने धर्म व संस्कृति का पालन करें और सभी धर्मों का सम्मान करें। इसी सांस्कृतिक लक्ष्य के साथ गंगाजल व तुलसी का वितरण किया तथा चॉकलेट के साथ मास्क बांटकर लोगों को विशेषकर बच्चों को कोरोना से बचने का संदेश भी दिया।
   
भजनपुरा मण्डल के अध्यक्ष राजसिंह रज्जु ने कहा कि हमारे जिले के मंत्री भुवनेश सिंघल की नववर्ष पर यह पहल एक ऐसी अनोखी पहल है जो हमें हमारी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए सभी को प्रेरित करेगी। इस अवसर पर भाजपा के सुंदर लोहिया, दीपक पांडेय, करुणा सक्सेना, राजेश पाल, विनय त्रिपाठी, हरीश शर्मा व मनोज चौहान आदि उपस्थित रहे।

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा