कोलकाता नगर निगम चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने लगाए धांधली के आरोप

कोलकाता- मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोलकाता नगर निगम चुनाव को लेकर विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा आरोप लगाया है । उन्होंने कहा है कि हमारे पास धांधली के सबूत है । चुनाव के दौरान कोलकाता में हिंसा का होना कोई नई बात नही है । जब भी चुनाव आते है तो हिंसा की खबरें भी आना शुरू हो जाती है । 

खबर के अनुसार शाम पांच बजे तक लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63.37 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के अनुसार कोलकाता के सियालदाह तथा खन्ना इलाके में देसी बम फेके जाने की घटना सामने आई जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस को भेजा गया । 
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल हिंसा को लेकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिले जिसके बाद उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी पर धांधली के आरोप लगाए । उन्होंने चुनाव अमान्य घोषित करने की मांग की तथा ये भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वो सबूत कोर्ट में लेकर भी आ सकते है । उन्होंने ये भी कहा कि केएमसी चुनाव में 30 से 40 प्रतिशत बाहर के वोटर लेकर मतदान हुआ है ।
लेकिन पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इसे ड्रामा करार दे दिया उनका कहना है कि कुछ लोग चुनाव तो लड़ नही रहे है बल्कि ड्रामा कर रहे है । इस चुनाव से ममता बनर्जी खुश है ।



Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की