दबंगो ने गरीबो की जमीन पर किया अवैध कब्जा? जयपाल सिंह कश्यप ने दिलाया मदद का भरोसा, कार्यवाही की मांग


बरेली यूपी - खबर के अनुसार सर्वसमाज एकता दल के प्रदेश कार्यालय पर बरेली कुछ पीड़ित लोग पहुंचे जिसमे जमीन के स्वामी भीमसेन पुत्र मनीराम निवासी चौरिया थाना कैंट तथा ओमपाल पुत्र भीमसेन निवासी चौरिया घाट थाना कैंट बरेली के निवासी थे  जिन्हें प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने मदद का भरोसा दिलाया ।
मामला इचएवरिया गांव थाना कैंट  का बताया जा रहा है यहां के कुछ लोग अपनी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले को लेकर जयपाल सिंह कश्यप के पास पहुंचे तथा उनसे मदद की गुहार लगाई जयपाल सिंह कश्यप ने भी पीड़ितों को मदद का पूरा भरोसा दिलाया 
पीड़ितों का आरोप है कि उनकी जमीन पर कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन कब्ज़ा करना चाहते है इस मामले में जयपाल सिंह कश्यप का कहना है कि इन गरीब किसानों के पास कोई ज्यादा जमीन नही है जो जमीन है इसी से ये लोग अपना गुजारा करते है जिसे भूमाफिया जबरन कब्जा करने की फिराक में हैं अगर इन लोगो की जमीन दबंग भूमाफियाओं के कब्जे में जाने से नही रोका गया तो ये लोग भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे 
पीड़ितों ने एक पूर्व प्रधान तथा उसके साथियों पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है । जयपाल कश्यप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ये दबंग लोग अपनी ऊंची पहुंच के दम पर भोले वाले किसानों की जमीन कानूनी दाव पेंच में उलझा कर कब्ज़ा कर लेते है तथा फिर उन जमीनो का व्यापार करते है जयपाल सिंह कश्यप ने शाशन प्रशासन से इस मामले में जांच करके सख्त कार्यवाही की मांग की है  जिससे गरीब किसान की जमीनों पर जबरन कब्जा ना हो सके । 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था