मतदान में फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम ? अब वोटर आईडी से कराना होगा आधार कार्ड लिंक

दिल्ली - खबर के अनुसार केंद्र सरकार ने मतदान सुधार से जुड़े ड्राफ्ट बिल को मजूरी दे दी है । इस बिल के अनुसार भविष्य में वोटर कार्ड से आधार कार्ड को लिंक किया जा सकता है । सबसे बड़ी बात ये है कि ये फैसला स्वेच्छिक होगा । खबर के अनुसार सरकार ने चुनाव आयोग की सिफारिश पर ये फैसला लिया है ।
                           सांकेतिक तस्वीर

- बिल में क्या है खास 
● पीएम मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने चुनाव सुधार से संबंधित बिल को मंजूरी दी 
● नए बिल के अनुसार वोटर आईडी कार्ड को आधार से जोड़ा जाएगा लेकिन इसका फैसला स्वेच्छिक होगा 
● अब साल में चार बार मिलेगा वोटर के रूप में रजिस्ट्रेशन कराने का मौका
● नए बिल के अनुसार अब साल में चार तारीखों को कटऑफ माना जायेगा ।
माना जा रहा है कि इस नए बिल के अनुसार आधार तथा वोटर आईडी कार्ड के लिंक से फर्जी वोटर कार्ड से होने वाले मतदान को रोका जा सकेगा । इस कदम को केंद्र सरकार का अच्छा कदम माना जा रहा है ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की