महाराजा सूरजमल के 258 वें बलिदान दिवस पर प्रथम यूपी योद्धा गौरव अवार्ड-2021 कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद (शालीमार गार्डन - साहिबाबाद) मे एक अटल प्रयास ट्रस्ट (NGO) द्वारा अजेय महावीर योद्धा महाराजा सूरजमल जी की 258 वे बलिदान दिवस के अवसर पर प्रथम यूपी योद्धा गौरव अवार्ड-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एक अटल प्रयास ट्रस्ट (NGO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी आजाद छिल्लर ने किया। इस कार्यक्रम मे देश के प्रमुख समाजसेवियो, देश की प्रमुख संस्थाओ, पूर्व मिस इंडिया, कोरोना योद्धा, बॉलीवुड के गीतकार संगीतकार, खेलो से जुडी प्रतिभाओ आदि को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व अंतराष्ट्रीय खिलाडी भारतीय क्रिकेट टीम प्रवीण कुमार रहे। 
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा रहे। इस कार्यक्रम मे प्रमुख समाजसेवी व महात्मा हजारी लाल मेमोरियल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुज शर्मा रहे महामारी के समय मे मजदूर वर्गो के लिए जहाँ पर सरकार की तरफ से मदद नही पहुँच पा रही थी। वहाँ पर समाजसेवी अनुज शर्मा जी ने मजदूर वर्गो तक मदद पहुंचाई और साथ ही साथ दिल्ली सरकार की लापरवाही को उजागर करते हुए माननीय दिल्ली हाईकोर्ट मे जनहित याचिका दायर की उनकी महात्मा हजारीलाल मेमोरियल ट्रस्ट ने और जब देश मे दवाईयों व अन्य आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों की आपात स्थिति थी। जब इनकी महात्मा हजारी लाल मेमोरियल ट्रस्ट ने माननीय सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की। और यह दोनो जनहित याचिका इनके ट्रस्ट के पक्ष मे आई। इन सभी सामाजिक कार्यो के लिए इनको सम्मानित किया गया।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन