मुरादाबाद शिवसेना ने डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के धरने का किया समर्थन, 20 सूत्रीय मांगों को माने जाने की मांग की

मुरादाबाद यूपी - खबर के अनुसार आज मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने 14 दिसम्बर से "डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन" द्वारा वेतन विसंगति, पदनाम परिवर्तन, स्वस्थ उप केंद्रों व ट्रामा सेंटरों में फार्मासिस्टों की नियुक्ति, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में जिला फार्मेसी अधिकारी की तैनाती सहित 20 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर लगाये जा रहे धरना प्रदर्शन का धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन किया ।
तत्पश्चात मुख्य चिकित्साधिकारी व एडीएम सिटी से मिलकर सभी मांगो का निस्तारण कर तत्काल धरना समाप्त करने की मांग की अन्यथा शिव सैनिकों ने भी आंदोलन करने की चेतावनी दी !
 इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्षा ठा.मंजू राठौर, ठा.ब्रजेश सिंह, लाला रामोतार सागर, करन ठाकुर, राकेश कश्यप आदि मौजूद रहे !

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन