लगभग 15 वर्ष पुराने मुकद्दमे में डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा को बाइज्जत बरी किया गया ।

मुरादाबाद यूपी- मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा ने जानकारी दी कि उन्हें जी.आर.पी मुरादाबाद में दर्ज मु.अ.स.67/2006 धारा 386, 392, 504, 506  में माननीय न्यायलय ए.सी.जे.एम (रेलवे) की कोर्ट ने 15 साल मुकद्दमा चलने के बाद अब बाइज्जत वरी/दोषमुक्त कर दिया    
खबर के अनुसार सर्वेश कुमार कश्यप द्वारा उत्तर रेलवे जीआरपी की मुरादाबाद अदालत में लगभग सन 2005 में ये मुकद्दमा दर्ज कराया गया था जिसमे डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा पर ट्राली वेंडर्स से अवैध वसूली सहित कई अन्य गंभीर आरोप लगाए गए थे ।
लेकिन 15 वर्षो के बाद माननीय न्यायालय ने इस मुकद्दमे का फैसला सुनाया तथा डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा को दोष मुक्त करते हुए बाइज्जत बरी कर दिया । अदालत के इस फैसले से डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा काफी खुश है । देर से ही सही लेकिन इंसाफ तो हुआ । डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा पर दोष सिद्धि नही हो सकी और आखिरकार सच जीत गया । 


Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र