महिला एवं बाल विकास विभाग की गोष्ठी आयोजित, सरकार की गिनाईं महत्वपूर्ण योजनायें - Press India 24


सामाजिक संस्था सरहद से समाज तक के बैनर तले गोष्ठी का आयोजन । 
क्षेत्रीय लोगों का लगा जमावड़ा, कई योजनाओं की मिली जानकारी। 
 
 हरदोई , बावन । सामाजिक संस्था सरहद से समाज तक के बैनर तले महिला एवं बाल कल्याण विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि प्रियंका पांडेय व निधी मिश्रा मौजूद रहीं । 
 विकास क्षेत्र बावन की ग्राम पंचायत ऐजा के मजरा दिनारी में महिला एवं बाल कल्याण विभाग की गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विभाग की जिला समन्वयक निधि मिश्रा व प्रियंका पांडेय ने सरकार द्वारा चल रही महत्वाकांक्षी योजनाएं बताईं । जिसमें कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, निराश्रित महिला पेंशन, वन स्टाप सेंटर योजना, चाइल्ड लाइन, लैंगिक अपराध, घरेलू हिंसा, बाल सम्मान कोष जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं बताई । कहा कि सरकार की मंशा है कि वर्तमान में संचालित हो रहीं योजनाएं पंक्ति में लगे अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे जिससे विभाग की ओर से समय-समय पर गोष्ठी आयोजित होती रहतीं हैं ।
 संस्था के संचालक राहुल सिंह फौजी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि समाज के हर वर्ग के व्यक्ति को बराबरी का हक मिले जिसके लिए जागरुकता अभियान अनवरत जारी है । 
 
 सचिव अंकित सिंह परमार ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि जो कोम अपनी बडाई करती है अपना आत्म चिंतन नहीं करती है उसकी प्रगति की गति रुक जाती है, उन्होंने युवाओं को नशे की आदत, हाई स्पीड ड्राइविंग, क्राइम से दूर रहने की सलाह दी ।  
 
 समाजसेवी शोभित सिंह ने कहा कि समाजसेवा ही सर्वोपरि सेवा है जिसके तहत लोग अपनी स्वयं की पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाते है । 
 
     "गोष्ठी में अपने विचार व्यक्त करते समाजसेवी 
     शोभित सिंह ! "

  इस मौके पर निशा वर्मा,रीना, रेशमा, सावित्री, रामदुलारी, सदाप्यारी, सुशीला, जगरानी, माल्ती, शिवदेवी, निर्मला, राजपाल सिंह,विजय कुमार सिंह, कौशलेंद्र सिंह, आदर्श, नसीम अली,रामसागर वर्मा, राम भरोसे, दिनेश, अवधेश, कलक्टर, सुनील, राविंदर, मोतीलाल, विपिन, रामप्रकाश व गदाईपुर, बेहटागोकुल, औहदपुर, एजा, मानपुर, डभेलिया, खुटेहना, भदना, रामनगर व एजा फॉर्म के लोग मोजूद रहे ।

              "गोष्ठी में मौजूद महिलाए व अन्य ! "











Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की