जयपाल सिंह कश्यप ने बताया महंगाई कम करने का नया फार्मूला, सर्वसमाज एकता दल के कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश

महंगाई से दीवाली हुई फीकी 
सर्वसमाज एकता दल के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने बढ़ती महंगाई पर सवाल उठाया है तथा ये भी बताया है कि किस तरह इस साल की दिवाली बढ़ती महंगाई ने किस प्रकार फीकी बना दी है । 

इस बढ़ती महंगाई पर जयपाल सिंह कश्यप ने कहा कि महंगाई चरम पर है कोई भी त्यौहार मनाने में रुचि नहीं ले रहा हैं। क्योंकि बहुत से लोगो के कारोबार बिजनेस ठप है जिससे इतने बड़े त्योहार में भी लोग कोई रुचि नहीं ले रहे है आम जनता का सारा बजट बिगड़ गया है । किसी की फैक्ट्रियां बंद हो गई  किसी की नौकरी चली गई किसी का कारोबार चौपट हो गया इस करो#ना काल में और इस बढ़ती महंगाई से सारी कमर टूट गई है । पेट्रोल,डीजल, सरसों का तेल, रिफाइंड तमाम घर गृहस्थी की  जरूरतें आम आदमी पूरी नहीं कर पा रहा है।


जयपाल सिंह कश्यप ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब भयंकर बीमारी में थाली, ताली बजाने से लाभ हो सकता है तो हमें ऐसा महसूस होता है अगर कटोरा चम्मच बजाया जाए तो महंगाई भी कम हो सकती है । क्यों ना सर्वसमाज एकता दल के लोग दिवाली का पूजन करके रात को 9:00 बजे के बाद 5 मिनट तक खाली कटोरा चम्मच बजाने का काम करें जिससे गरीब जनता को कुछ राहत मिल जाए तथा महंगाई कम हो जाये जब महंगाई कम हो जाएगी तो हमे लगता है घर का बजट भी आराम से चल सकेगा बच्चों की पढ़ाई तथा तमाम हारी बीमारी तमाम घर गृहस्थी के खर्चे होते हैं जिससे सर्वसमाज के लोग बहुत परेशान है आइए हम सब लोग मिलकर प्रयास करें जिससे इस महंगाई पर लगाम लगा जा सके ।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था