केजरीवाल ने मुफ्त राशन की योजना को छः महीने आगे और बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र ।

खबर के अनुसार दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रधान मंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर मुफ्त राशन की योजना को छः महीने तक और लागू करने की अपील की है । उन्होंने पत्र में कहा है कि .......

करोना काल के दौरान केन्द्र सरकार ने देश भर में हर राशन कार्डधारक को हर • महीने मिलने वाले राशन के अतिरिक्त उतना ही फ्री राशन दिया था। जो राशन हर महीने मिलता था, दिल्ली सरकार ने अपनी तरफ से उसे मुफ्त कर दिया।

केन्द्र सरकार और दिल्ली सरकार के इन कदमों से गरीबों को करोना काल में काफी राहत मिली। दोनों सरकारों की ये योजनाएँ नवम्बर में समाप्त हो रही हैं। केन्द्र सरकार ने ऐलान किया है कि इस योजना को नवम्बर के बाद आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।

देश में इस वक्त कमरतोड़ महंगाई है। एक आम आदमी को दो वक्त की रोटी मिलनी मुश्किल हो रही है। करोना काल में कई लोगों के रोजगार चले गए। उनके पास कमाई का कोई साधन नहीं है।
ऐसे में मेरी आपसे विनती है कि केन्द्र सरकार लोगों को अतिरिक्त मुफ्त राशन देने की ये योजना छः महीने के लिए बढ़ा दें। दिल्ली सरकार लोगों को हर महीने मिलने वाला राशन मुफ्त देने की योजना छः महीने के लिए बढ़ा रही है। आपकी अति कृपा होगी।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र