दिल्ली जलबोर्ड की वर्ल्ड क्लास तकनीक, पीने का पानी गटर में, गटर का पानी पाइपलाइन में, वाह केजरीवाल जी कितना हाईटेक बना दिया दिल्ली जलबोर्ड को आपने ।

उत्तरपूर्वी दिल्ली- खबर के अनुसार घोण्डा विधान सभा के अंतर्गतआने वाले गामड़ी रोड पर हंसराज डेरी के निकट दिल्ली जलबोर्ड की हाईटेक तकनीक देखी जा सकती है । दिल्ली जलबोर्ड की पीने के पानी की पाइप लाइन फूटी हुई है जिससे पीने का पानी लगातार कई महीनों से गटर में जा रहा है । यही नही जब पाइप लाइन में पानी नही आता है तो गटर का पानी पीने की पाइप लाइन में जाता है । ये है दिल्ली जलबोर्ड की वर्ल्डक्लास तकनीक । 

दिल्ली के कुछ स्कूलों को दिखा कर वर्ल्डक्लास बताने वाली केजरीवाल सरकार ने दिल्ली जलबोर्ड का ये क्या हाल बना कर रख दिया है । केजरीवाल सरकार शराब के ठेके खुलवाने में व्यस्त है । दिल्ली जलबोर्ड रामभरोसे चल रहा है । क्या इसी दिल्ली मॉडल को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब तथा उत्तरप्रदेश में बड़े बड़े  चुनावी वादे कर रही है । क्या है दिल्ली मॉडल ? जो टीवी पर दिखाया जाता है या फिर वो जो जमीन पर दिखता है । आज जिस समस्या को हम उठा रहे है वो आज की छोटी समस्या नही है बल्कि कई महीनों से यहां के लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे है ।
दिल्ली की केजरीवाल सरकार साफ पीने का पानी तक मुहैया नही करा पा रही है फिर कौन से दिल्ली मॉडल की बात की जाती है । क्या है दिल्ली सरकार का हाईटेक दिल्ली जलबोर्ड जो पीने के पानी की बर्बादी तक रोक नही पा रहा है । कौन सी तकनीक है दिल्ली जलबोर्ड के पास जिससे एक पाइपलाइन को ठीक नही कर पा रहे है दिल्ली जलबोर्ड के कर्मचारी । 



सीवर/कैमिकल का प्रदूषित पानी यहां की जनता कब तक पी कर बीमार होती रहेगी । जनता की जान परवाह क्यों नही की जा रही है । क्यों जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है । जनता को साफ पानी मुहैया कराने में विफल होने के बाद भी कौन से दिल्ली मॉडल की बात की जाती है ।
वास्तव में जनता की जरूरत क्या है साफ पानी या शराब के ठेके ?

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की