उत्तरपूर्वी दिल्ली के तीसरा पुस्ता नाले में लगा गंदगी का ढेर, बड़े बड़े वादों पर लगा सवालिया निशान

खबर के अनुसार उत्तरपूर्वी दिल्ली के तीसरा पुस्ता नाले की हालत देख कर दिल्ली सरकार के बड़े बड़े वादों की असलियत का अहसास होने लगता है गंदगी का आलम यह है कि नाला कूड़े की थैलियों से पटा पड़ा है । ऐसा लगता है कि लंबे समय से इस नाले की सफाई नही हुई है । लेकिन क्या इस नाले को साफ रखने की जिम्मेदारी केवल एमसीडी की है ? 

इस नाले में जो कूड़े की थैलियां दिखाई दे रही है उससे साफ पता चलता है कि नाले में घरेलू कूड़े को थैलियों में बांध कर करके नाले में फेका गया है साफ सफाई की जिम्मेदारी प्रशासन के साथ साथ जनता की भी बनती है ।
अगर कूड़े वाला नही आता तो कमसे कम उसकी शिकायत करनी चाहिए लेकिन नाले में इस तरह कूड़े की थैलियां फेकना कहाँ तक ठीक है ?  

वही एमसीडी को भी इस गंदगी पर ध्यान देना चाहिए तथा नाले की तत्काल सफाई कराई जानी चाहिए और नाले में कूड़ा फेकने पर रोक लगनी चाहिए ।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र