उत्तरपूर्वी दिल्ली के सुदामापुरी की गली नंबर 7 व आसपास की गलियों में गंदगी का भंडार , नगर निगम की लापरवाही

उत्तरपूर्वी दिल्ली - सुदामापुरी की गली नंबर 7 में गंदगी का भंडार लगा हुआ है । नालियों का पानी गलियों में फैला पड़ा है । तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी किस तरह से काम करते है । 


इस गंदगी से यहां के लोग परेशान है लेकिन ये गंदगी नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को दिखाई नही देती है । देखने से ऐसा लगता है जैसे लंबे समय से इस गली की अनदेखी की जा रही है ।
आपको बताते चलें कि केवल इसी गली में गंदगी नही है इससे जुड़ी अन्य गलियों में भी नालियों का यही हाल है । सफाई कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों को लेकर कितना सजग है ये तस्वीर बताती है । गंदगी का आलम तब है जब डेंगू, चिंकनगुनिया, टायफॉइड जैसी खतरनाक बीमारियां तेजी से फैल रही है । मच्छर पनप रहे है । यहां के लोग गंदगी से परेशान है । इन गलियों में ये गंदगी का आलम कुछ नया नही है । अक्सर यहां ये तस्वीर देखी जा सकती है ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील