समाजवादी पार्टी होगी 300 के पार- जयपाल सिंह कश्यप

सर्वसमाज एकता दल के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने बुलंदशहर नरोरा स्थित नरोरा घाट पर अपने तमाम समर्थकों के साथ स्वागत समारोह एवं जनसंपर्क में मीटिंग में समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक के साथ में मीटिंग में भाग लिया
 इस मीटिंग के दौरान सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को लाना है जिससे गरीब तथा वंचित समाज को मान सम्मान दिलाया जा सके 
जयपाल सिंह कश्यप ने कहा की सर्वसमाज एकता दल ने समाजवादी पार्टी को निस्वार्थ समर्थन किया है लेकिन फ्री में कोई चीज नहीं मिलती समर्थन निस्वार्थ जरूर है लेकिन सर्वसमाज एकता दल का कहीं ना कहीं कुछ स्वार्थ भी है तथा वह स्वार्थ ये है कि गरीब समाज वंचित समाज के लोगो को मान सम्मान तथा अधिकार मिले  

इस मौके पर जयपाल सिंह कश्यप ने कहा कि आप लोग समाजवादी पार्टी की सरकार बनाइये तथा सर्वसमाज एकता दल हर संभव सम्मान व अधिकार दिलाने का काम करेगा ।
इस दैरान सर्वसमाज एकता दल के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने दावा किया कि अबकी बार समाजवादी 300 के पार होगी ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील