गोपियों ने श्री कृष्ण को अपनाने के लिए किया त्याग : अनूप महाराज - Press India 24


बावन , हरदोई । क्षेत्र के सुहेड़ी गांव में चल रही श्रीमद भागवत कथा के सातवें दिन की कथा में व्यास श्री अनूप ठाकुर महाराज द्वारा सुदामा चरित्र, व परिक्षित मोक्ष की कथा सुनाई गई । कहा, गोपियों ने श्री कृष्ण को पाने के लिए त्याग किया, हम चाहते हैं कि भगवान हमे कुछ किए बगैर ही मिल जाए यह संभव नहीं हो सकता है  । भागवत कथा में व्यास जी ने शुक्र देव जी महाराज परीक्षित से कहते हैं कि राजन जो इस कथा को सुनता है उसे भगवान के समय स्वरूप के दर्शन अवश्य होते हैं । 
 इस मौके पर सरहद से समाज तक संस्था के संस्थापक समाजसेवी राहुल सिंह फौजी अपने सभी मित्रों के साथ  श्रीराम , राधेश्याम के व सभी भक्तजनों का आशीर्वाद लेने के लिए कथा मंडप में पहुंचे । भगवान श्री कृष्ण को माल्यार्पण पुष्प अर्पित कर व्यास ठाकुर अनूप जी महाराज को सभी समाजसेवियों ने मिलकर माला पहनाई तथा ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त कर कथा सुन अपने जीवन को कृतार्थ किया । 
 इस मौके पर आयोजक रंजीत सिंह फ़ौजी, राहुल सिंह फ़ौजी, डॉ आर.के.सिंह ,राजकुमार, समाजसेवी अंकित सिंह परमार,अजय सिंह,उदयवीर यादव,पुनीत सिंह चंदेल, प्रशांत सिंह आदि सभी भक्त गण मौजूद रहे ।


Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन