समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बनें शराफत अली , हुआ ज़ोरदार स्वागत - Press India 24



हरदोई 21 अक्टूबर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हरदोई निवासी शराफत अली को समाजवादी पार्टी की राज्य कमेटी में प्रदेश सचिव व समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज पांडेय ने हरदोई निवासी अवनिकांत बाजपेई को समाजवादी प्रबुद्ध सभा का प्रदेश सचिव नामित किया है। उन्होंने पार्टी के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि शराफत अली व अवनिकांत बाजपेई पार्टी के अनुभवी व पुराने नेता हैं। पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। एक पत्रकार के सवाल के जवाब में सपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व सपा नेता व वर्तमान बीजेपी नेताओं को राजनीति का 'यूज एंड थ्रो ' कहते हुए कहा कि वो किसी दल के नहीं हैं। दल बदलते बदलते वो दलदल में फंस गए हैं।
  पत्रकार वार्ता में मौजूद नवनियुक्त सपा के प्रदेश सचिव शराफत अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस जिम्मेदारी को पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाऊँगा। जल्द ही पूरे जिले की सभी विधानसभाओं में दौरा करके पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और 2022 के चुनाव में बीजेपी को हराकर सपा की सरकार बनाएंगे और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। 
 पार्टी कार्यालय पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश सचिव शराफत अली व प्रबुद्ध सभा प्रदेश सचिव अवनिकांत बाजपेई का स्वागत किया। 
 इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी सरताज खां, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह, रहमत अली मोनू, धर्मवीर यादव, सपा नेता मुकुल सिंह आशा, संजय कश्यप, सपा नेत्री पूनम सरोज, नगर अध्यक्ष रियासत खां, नीरज अवस्थी, सईद अहमद, प्रशांत मिश्रा, हरिनाम यादव, रेखा सिंह, शिव यादव मौजूद रहे।


Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

विजय दशमी पर भारतीय कश्यप सेना के प्रदेश प्रभारी डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा की अगुआई में किया गया शस्त्र पूजन