घर के बाहर से ट्रैक्टर- ट्राली चोरी, क्षेत्र में दहशत का माहौल- Press India 24




हरदोई। जिले में चोर सरेआम चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीती रात एक किसान के घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली  चोर चुरा ले गए।

 जानकारी के अनुसार थाना बघौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुन्नी निवासी अमित के घर के बाहर उसका स्वराज ट्रैक्टर खड़ा होता था। अमित ने बताया की रात लगभग 12:00 से 2:00 के बीच अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली चुरा कर ले गए। खास बात यह है कि ट्रैक्टर ट्राली चोरी होने की भनक किसी को नहीं लग पाई। सुबह जब लोग सो कर उठे तो उन्हें घर के बाहर खड़ा ट्रैक्टर ट्राली गायब मिला।
 इस घटना से लोग हैरान और डरे हुए हैं। लोगों का कहना है कि चोर जब इतना बड़ा ट्रैक्टर ट्राली चुरा सकते हैं तो, वह कुछ भी कर सकते हैं। इससे चोरो के दुस्साहस का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह इतना बड़ा ट्रैक्टर ट्राली बेखौफ होकर चुरा ले गए। फिलहाल चोरी की यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है । 

प्रतीकात्मक तस्वीर । 


Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन