डॉ संजय निषाद के स्वागत पर जयपाल सिंह कश्यप ने साधा निशाना, बोले लखीमपुर खीरी कांड पर संवेदनहीनता क्यों ?

सर्वसमाज एकता दल के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने निषाद पार्टी के मुखिया तथा भाजपा सरकार में एमएलसी डा. संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से डॉक्टर संजय निषाद का प्रचार प्रसार तेजी से चल रहा है उनके पास लेटर भी आ गया है 
आज एमएलसी का संजय निषाद जी सामाजिक नेता है भारतीय जनता पार्टी के कर कमलों द्वारा उनको एमएलसी बनाया गया है उनको शायद यह नहीं मालूम उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी हिंसा में लोग मारे गए है । ये संवेदना व्यक्त करने का समय है। उन्होंने कहा कि संजय निषाद जी को यह भी सोचना चाहिए अपना स्वागत 4 दिन बात करा लेते जब मृतकों की चिता की आग ठंडी हो जाती ऐसे में सर्वसमाज के लोग इस पर क्या प्रतिक्रिया दे रहे होंगे शायद इनको यह मालूम नहीं है यह तो सत्ता में चूर है यह क्या जाने पीड़ित परिवारों की पीड़ा इनको और इनके बेटे को केवल अपना स्वागत करवाना है लोगों से इनको कोई लेना देना नहीं है संवेदन हीनता की हद है , कश्यप समाज का एक व्यक्ति जो कि पत्रकार था लखीमपुर खीरी में उसको बड़ी बेरहमी से मार दिया गया लेकिन इनकी निषाद पार्टी के किसी नेता ने कोई उस पत्रकार के परिवार को आश्वासन नहीं दिया जयपाल कश्यप ने कहा कि सर्वसमाज एकता दल के माध्यम से मैं आपसे पूछना चाहता हूं यह आपका दायित्व बनता है क्योंकि आप समाज के प्रतिनिधि हो समाज ने आपको आगे बढ़ाने का काम किया है फिर ये संवेदनहीनता क्यों ??

Comments

  1. बड़ी शर्म की बात है|

    ReplyDelete
  2. बडे़ शर्म की बात है डाॅ संजय निषाद राजनीति में अंधे हो गये हैं

    ReplyDelete

Post a Comment

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा