टीएमयू संस्थान में लड़कियों की संदिग्ध मौतों पर शिवसेना की मासिक बैठक का आयोजन, सीबीआई जांच की मांग पर विचार

यूपी मुरादाबाद- खबर के अनुसार मुरादाबाद के टीएमयू संस्थान में संदिग्ध रूप से कई लड़कियों की मौत हो जाने की सूचना मिली है इस संबंध में मुरादाबाद शिवसेना जिलाध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने जानकारी दी 
उन्होंने कहा है कि कल यानि कि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे शिवसेना जिला कार्यालय मुरादाबाद पर मासिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है इस बैठक में अन्य सभी मुद्दों के अलावा मुख्य रूप से टीएमयू संस्थान में होने वाली लड़कियों की संदिग्ध मौतों के बारे में चर्चा की जाएगी 
इस बैठक में शामिल होने के लिए डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद के सभी शिवसैनिकों को निर्देश दिया गया है जिसमे इस मामले पर सीबीआई की जांच की मांग करने पर विचार किया जा सकता है बाकी रणनीति बैठक ले आयोजन के बाद तैयार की जाने वाली है 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की