21 पौधौं को रोप कर याद किये गए नरेंद्र बहादुर - Press India 24

हरदोई । जनपद के युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं दृष्टि दोष विशेषज्ञ कर्ण सिंह राणा ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी खेतुई बालाजी मंदिर परिसर में अपने दादा जी की 82वीं जयंती पर 21 पौधे रोपित कर मनाई।
 मुख्य अतिथि राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि समय समय पर इस प्रकार के पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन बेहद ज़रूरी है। उन्होंने कहा जिस तरह पर्यावरण मे ऑक्सीजन की कमी है उसे कहीं न कहीं पौधे रोपित कर ही दूर किया जा सकता है।
•  समय समय पर पौधरोपण जैसे कार्यक्रम बेहद ज़रूरी: राजवर्धन सिंह

•  हर वर्ष पौधरोपण कर समाज को सकारात्मक सन्देश देते हैं कर्ण: राजवर्धन

 श्री सिंह ने पौधरोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कर्ण द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने बाबा की याद में 21 पौधे रोपित करना समाज मे एक सकारात्मक संदेश देने जैसा है। जो पौधे से एक विशाल वृक्ष की पहचान बनते हैं । कहा कि समाज के सभी जिम्मेदार नागरिकों को आगे आकर समय समय पर ऐसे वृहद पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए एवं साथ ही पौधौं से लेकर वृक्षों तक के संरक्षण की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए। इस मौके पर विजय बहादुर सिंह, डॉ० रमेश चन्द्र गुप्ता, मोनू, आमिर, सुफियान आदि मौजूद रहे।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन