स्टिंग पर बवाल - वीआईपी पार्टी ने डॉ संजय निषाद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करके गिरफ्तारी की मांग की है ।

संजय निषाद के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी की मांग 

निजी चैनल "टाइम्स नाउ नवभारत" के स्टिंग ऑपरेशन में निषाद पार्टी का असली चेहरा उजागर-लौटनराम निषाद 

लखनऊ, 9 सितम्बर। निषाद पार्टी के मुखिया डॉ संजय निषाद का स्टिंग सामने आने के बाद विकाशसील इंसान पार्टी (vip)  के प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने निषाद पार्टी के मुखिया पर निशाना साधते हुए कहा कि सम्मानित न्यूज़ चैनल टाइम्स नाउ के स्टिंग ऑपरेशन में निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद का असली चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा । संजय निषाद निषाद समाज का बदनुमा धब्बा है। जिसने झूठा सपना दिखाकर समाज के युवाओं का शोषण किया है। लौटानराम निषाद ने प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश से स्वतः संज्ञान लेकर एफआईआर पंजीकृत कर गिरफ्तार कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि ऐसे अवांछनीय तत्व समाज के लिए कलंक हैं। खबर है कि आज कई जगह डॉ संजय निषाद का पुतला भी फूंका गया तथा उनकी गिरफ्तारी की मांग तेज हो गई है ।

लौटानराम निषाद का कहना है कि टाइम्स नाउ का स्टिंग ऑपरेशन पूरी तरह सच है। लौटानराम निषाद ने कहा कि  7 जून, 2015 को गोरखपुर के सहजनवां के पास कसरवल के निषाद आरक्षण आंदोलन में इटावा जनपद के दिलीप नगर मड़ैया के आत्माराम निषाद का पुत्र अखिलेश निषाद गोली लगने से मौत हो गई थी । इस आंदोलन का नेतृत्व डॉ संजय निषाद कर रहे थे  तथा अब इस हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग लौटानराम निषाद ने की है ।
   

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील