जिला कार्यकारिणी की लिस्ट डालने पर बोले कचरा, जयपाल सिंह कश्यप ने निषाद पार्टी के मुखिया पर निशाना साधा ।

बरेली- सर्व समाज एकता दल के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप निषाद पार्टी के मुखिया पर निशाना साधा जानकारी के अनुसार सर्वसमाज एकता दल के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह कश्यप ने सोशल मीडिया पर प्रदेश की जिला कार्यकारिणी की लिस्ट डाली थी जिस पर कूड़ा तथा कूड़ा दान जैसे शब्दों का प्रयोग किया गया आपको बताते चलें कि निषाद पार्टी के मुखिया भी एक वीडियो में  मुकेश साहनी तथा वीआईपी पार्टी के विषय मे कुछ इसी तरह के शब्दों का प्रयोग करते हुए देखे गए थे कही ना कही ये उसी का असर दिखाई दे रहा है ।
जयपाल सिंह कश्यप ने कूड़े वाली बात पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मै डॉक्टर संजय निषाद तथा निषाद पार्टी से यह पूछना चाहता हूं जो समाज सेवा कर रहे हैं निस्वार्थ भाव से उनके लिए कहा जा रहा है कि यह कूड़ेदान में शिफ्ट हो चुके हैं जयपाल सिंह कश्यप ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी इन्होंने सर्व समाज एकता सोशल मीडिया का अकाउंट बंद करा दिया था आखिर संजय निषाद चाहते क्या है सर्व समाज एकता दल से क्या समाज सेवा बंद कर दी जाए हमारे संस्था के लोग केवल समाज सेवा के भाव से संगठन चला रहे हैं हम को राजनीति से कोई लेना देना नहीं है ।
यही नही जयपाल सिंह कश्यप ने चेताया और कहा कि  संजय निषाद जी आप शायद भूल गए हो आप का काला चिट्ठा हमारे पास रखा है जो आपने 17 जातियों को आरक्षण दिलाने के बहाने पश्चिम में कश्यप समाज से चंदा बटोरा है कई हजार आदमी हमारे संपर्क में है कश्यप समाज के तुमको शायद यह नहीं मालूम तुम पैसा ले गए हो वह गरीब तुम्हारे लिए रात दिन बद्दुआ दे रहा है जिनके पास विचारों के लिए खाने के लिए राशन नहीं था उनसे चंदा बटोरा है सर्व समाज एकता दल को कचरा बताया है यही कचरा सन 2022 के चुनाव में तुम्हारी पार्टी को कचरे में डालने का काम करेंगे । 
जिला कार्यकारिणी की लिस्ट यहां देखें 
■ PRESS INDIA 24 किसी भी आरोप/प्रत्यारोप का समर्थन/पुष्टि नही करता है।

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र