हॉस्पिटल की मनमानी के मामले में शिवसेना के डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने लिखा पत्र मामले की जांच की मांग
भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवसेना ने दिया ज्ञापन जिसमे निम्नलिखित मांगें रक्खी गई
मुरादाबाद शिवसेना ने रेलवे हॉस्पिटल मुरादाबाद (उ020) से एशियन विवेकानन्द हॉस्पिटल काँठ रोड, मुरादाबाद में रैफर होने वाले मरीजों का अनावश्यक इलाज करने व ओवर डोज लगाकर फर्जी बिल बनाकर रेलवे को भारी आर्थिक नुक्सान पहुंचाने के सम्बन्ध में रेलवे महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को पत्र लिख कर कार्यवाही की मांग की है
तथा इस पत्र की कॉपी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति , रेलमंत्री , अध्यक्ष रेलवे बोर्ड को भी भेजी है
फ़ाइल फ़ोटो
उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि रेलवे अस्पताल मुरादाबाद (उ020) से एशियन विवेकानन्द हॉस्पिटल को रैफर होने वाले मरीजों के साथ भारी अनियमित्तायें एवं लापरवाही की जा रही है जैसे गैर जरूरी प्रोसीजर अपनाने व जरूरत न होने पर भी कीमती प्रोसीजर किया जाना, महंगी व गैर जरूरी मेडिशन व अन्य सामान के फर्जी बिल बनाना, स्टन्ट की कीमत ढेड लाख रुपये व कुछ मरीजों को जरूरत उन होने पर नार्मल मरीज) के दो-दो स्टन्ट लगाये जाते हैं यह जाने बिना की मरीज को एन्ज्योप्लास्टी की जरूरत है या नहीं इससे पहले ही एक साथ एन्ज्योप्लास्टी व एन्ज्योप्लास्टी का मोटा बिल बनाने हेतु की जाती है जिस कारण उपरोक्त हॉस्पिटल में मरीजों की मृत्यु दर भी बहुत ज्यादा है।
उपरोक्त प्रकरण पर पूर्व में की गयी शिकायतों के आधार पर जाँच उपरान्त भ्रष्टाचार पाये जाने के कारण दो बार एशियन विवेकानन्द हॉस्पिटल का अनुबन्ध टूट चुका है,
जिससे पूर्व में तैनात रेलवे अस्पताल मुरादाबाद उत्तर रेलवे में तैनात वरिष्ठ रेलवे डॉक्टरों पर विभागीय कार्यवाही हुई थी अब डाक्टर शैलेन्द्र व डॉ० दिनेश मोहन की साँठ गाँठ व मोटी कमीशन के चलते तीसरी बार फिर से अनुबन्ध कर लिया गया जबकि एशियन विवेकानन्द हॉस्पिटल (एन०ए०बी०एच०) सर्टिफाइ भी नहीं है इससे पूर्व मुरादाबाद मण्डल के दस बड़े हॉस्पिटलों से रेलवे का अनुबन्ध था तथा दोबारा वर्तमान में मुरादाबाद मण्डल में एन०ए०बी०एच० सर्टिफाईड स्टारब्राइट सुपरस्पेसिलिटी अस्पताल, आशीर्वाद हॉस्पिटल, टी०एम०यू० मेडिकल कॉलेज, एपेक्स हॉस्पिटल, श्री साई हॉस्पिटल, सिद्ध हॉस्पिटल, क्रस्ट हॉस्पिटल, कॉसमॉस हॉस्पिटल, राशिद हेल्थकेयर जैसे सुपर स्पेसिलिटी व एन०ए०बी०एच० सर्टिफाई हॉस्पिटल से भी अनुबन्ध हो गया है इसके बावजूद भी उपरोक्त डॉक्टरों की साँठ गाँठ के चलते भ्रष्टाचार व मोटा कमीशन हेतु अभी भी डॉ० शैलेन्द्र, डॉ० दिनेश मोहन व अन्य की साँठ गाँठ के चलते एशियन विवेकानन्द अस्पताल को ही मरीज रेफर किये जा रहे हैं। उपरोक्त पर कार्यवाही हेतु पूर्व में 12-9-2020, 13-10-2020 व 18-3-2021 06-04-2021 को प्रार्थना पत्र दिये गये थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
शिवसेना जिलाध्यक्ष डॉ रामेश्वर दयाल तूूरैहा ने उपरोक्त की किसी निष्पक्ष व ईमानदार वरिष्ठ अधिकारी से मरीजों की सी०डी० निकलवाकर व दवाईयों के बिल निकलवाकर जाँच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही कर उपरोक्त संस्था से अनुबन्ध तत्काल निरस्त करने व भुगतान रोकने की कठोर कार्यवाही की मांग की है ताकि रेलवे मरीजों की जान की सुरक्षा व रेल विभाग को होने वाले भारी आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
Comments
Post a Comment