फ़ूलनदेवी के शहादत दिवस पर मूर्ति लगाने से रोकने पर दिया करारा जवाब, अब घर-घर लगाएंगे मूर्ति- मुकेश साहनी

पटना स्थित निवास स्थान पर वीरांगना फूलन देवी जी की जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश में वीरांगना फूलन देवी जी की पचास हजार प्रतिमा घर-घर लगाएंगे।

उत्तरप्रदेश में 18 प्रमंडलों के चिन्हित जिलों में 25 जुलाई 2021 को वीरांगना फूलन देवी शहादत दिवस के अवसर पर प्रतिमा माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन होना तय था पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया था।
इसी क्रम में हमने घोषणा किया कि उत्तर प्रदेश में हम वीरांगना फूलन देवी जी की पचास हजार प्रतिमाऐं, पाँच लाख लॉकेट और दस लाख कैलेन्डर अगले सौ दिनों में चरणबद्ध तरीके से घर-घर तक पहुंचाएंगे। पार्टी के वेबसाइट www.vipparty.in पर आम लोगों के लिए वीरांगना फूलन देवी की प्रतिमा फ्री आर्डर करने की सुविधा दी गई है जिससे कि कोई कहीं से भी अपने घर तक ऑनलाइन वीरांगना फूलन देवी जी की प्रतिमा मंगा सके। वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रतिमा आर्डर करने की सुविधा भी आज से लाईव कर दी गयी है।

उत्तर प्रदेश सरकार वीरांगना फूलन देवी जी की कार्यक्रमों को निरस्त कर सकती है, लेकिन उनको हमारे विचारों से नही निकाल सकती है | वीरांगना फूलन देवी जी नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है और उन्होंने अन्याय के खिलाफ कभी समझौता न करके विश्व में नारी शक्ति का ज्वलन्त उदाहरण पेश की थी। हम वीरांगना फूलन देवी के विचारों को घर-घर पहुँचाने का काम करेंगे।

Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन