महिला पर्यटक दीक्षा हत्याकांड का मुख्य आरोपी इमरान उर्फ ऋषभ 36 घंटों में गाज़ियाबाद से गिरफ्तार

महिला पर्यटक दीक्षा हत्याकांड का 36 घंटों में खुलासा
हत्याकांड का मुख्य आरोपी ऋषभ उर्फ इमरान गाजियाबाद से गिरफ्तार
   विगत 15/16 अगस्त 2021 की रात्रि ऋषभ उर्फ इमरान अपनी महिला मित्र दीक्षा व दोस्तों सहित नैनीताल घूमने आए इस दौरान नैनीताल स्थित होमस्टे में रुककर दीक्षा मिश्रा की जन्मदिन की पार्टी की गई पार्टी के बाद उनके दोस्त भी अपने दूसरे कमरे पर चले गए रात्रि में ऋषभ उर्फ इमरान द्वारा अपनी महिला मित्र से आपसी कहासुनी के बाद दीक्षा मिश्रा की गला दबाकर हत्या कर दी गई और वह होटल से भाग गया।
एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन कर टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु रवाना किया गया पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17/08/2021 की सायं आरोपी ऋषभ उर्फ इमरान को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया।
  पुलिस पूछताछ में आरोपी ऋषभ उर्फ इमरान ने बताया कि वह लंबे समय से दीक्षा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था लेकिन पिछले दो ढाई महीनों से छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके बीच में झगड़ा हो रहा था इस बीच 15 अगस्त की रात्रि को भी उनके बीच कहासुनी हुई और झगड़ा हो गया। आवेश में आकर उसके द्वारा दीक्षा मिश्रा का गला दबाकर हत्या कर दी गई। इमरान ने कहा कि वह किसी तरह दीक्षा से पीछा छुड़ाना चाहता था। आज दिनांक 18 अगस्त 2021 को श्री देवेंद्र पिंचा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल द्वारा कोतवाली मल्लीताल में घटना का अनावरण किया गया। आरोपी को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की