मिशन मर्यादा के तहत उत्तराखंड पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार किया तथा 21 पर जुर्माना वसूला गया ।

उत्तराखंड - पुलिस महानिदेशक महोदय उत्तराखंड के निर्देशानुसार धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने एवं धार्मिक स्थलों पर गंदगी आदि करने से रोकने हेतु चलाए जा रहे हैं "ऑपरेशन मर्यादा" के अंतर्गत द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 04/05.08.2021 की रात्रि हरकी पौड़ी क्षेत्र हरिद्वार में गंगा घाटों पर हुड़दंग करते हुए कुल 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया जिन्हें गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है,
इसके साथ ही हरिद्वार गंगा घाटों पर गंदगी करते हुए पाए जाने पर कुल 21 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना किया गया हुड़दंग करते हुए गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम पता

1- हरिओम पुत्र महेंद्र सिंह निवासी सैनीपुरा जिला महेंद्रगढ़

हरियाणा

2- रविंद्र पुत्र रविदास निवासी सीसौल जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा 3- मोहित पुत्र वीरेंद्र निवासी पालड़ी जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा

पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन मर्यादा" के अंतर्गत माह जुलाई से अब तक हर की पौड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों पर हुड़दंग व गंदगी करने वाले कुल 280 व्यक्तियों का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान एवं 59 व्यक्तियों को सी0आर0पी0सी0 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जा चुका है एवं भविष्य में भी उक्त कार्रवाई निरंतर जारी है।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की