जबरन गिरफ्तार किए गए अमिताभ ठाकुर को 14 दिनों की न्याययिक हिरासत में भेजा गया ।

लखनऊ- खबर के अनुसार जबरन हिरासत में लिए गए अमिताभ ठाकुर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । खबर है कि  राजधानी लखनऊ की प्रभारी कोर्ट ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में 9 सितंबर तक जेल भेजा है इससे पहले राजधानी लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ने अमिताभ ठाकुर को प्रभारी सीजेएम की कोर्ट में पेश किया था 
आपको बताते चलें  कि सुप्रीम कोर्ट के बाहर अपने साथी समेत आत्मदाह करने वाली रेप पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने समेत कई अन्य धाराओं में अमिताभ ठाकुर और बसपा सांसद अतुल राय के खिलाफ शुक्रवार को हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज कराई गई बताया जा रहा है कि उसी मामले में हजरतगंज पुलिस ने पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है पहले पुलिस द्वारा कहा जा रहा था कि पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है , बताया जा रहा है कि बसपा सांसद अतुल राय पहले से ही रेप के मामले में जेल में बंद है ।
 

सूत्रों की मानें तो यूपी पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाली पीड़िता और उसके साथी के मौत से पहले दिए गए बयान पर पूरे मामले की जांच के लिए सरकार ने डीजी भर्ती बोर्ड आरके विश्वकर्मा और एडीजी महिला अपराध एवं बाल कल्याण नीरा रावत की एक संयुक्त जांच समिति बनाई थी इस संयुक्त जांच समिति ने प्रथम दृष्टया बसपा सांसद अतुल राय और रिटायर्ड आईपीएस अमिताभ ठाकुर को पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने और आपराधिक साजिश रचने का दोषी पाया था बताया जा रहा है कि  इसी मामले में ये गिरफ्तारी हुई है । 

Comments

Published news

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र