मिशन मर्यादा के तहत 10475 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही तथा 1870 गिरफ्तार ।

उत्तराखण्ड शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेश के तीर्थ स्थलों की मर्यादा और पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए डीजीपी अशोक कुमार के निर्देशन में दिनांक 15 जुलाई, 2021 से पूरे प्रदेश में ’’मिशन मर्यादा’’ नामक विशेष अभियान चालाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के अन्तर्गत तीर्थ स्थलों एवं गंगा किनारों पर हुड़दंग और मादक पदार्थों का सेवन करने वालों को तुरंत गिरफ्तार और पर्यटक स्थलों पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।
इस अभियान के तहत दिनांक 15 जुलाई, 2021 से अभी तक पूरे प्रदेश में कुल 10475 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1870 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और कुल 19 लाख 50 हजार 480 रूपए (1950480) जुर्माना वसूला जा चुका है।
पुलिस लगातार तीर्थ स्थलों, घाटों पर हुड़दंग मचाने वालो तथा सार्वजनिक रूप से मादक पदार्थ का सेवन बिक्री करने वाले तथा गंदगी फैलाने वालो पर कार्यवाही कर रही है ।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की