डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय कवि भुवनेश सिंघल (भुवन) ने शुरू की एक अनोखी पहल

सिग्नेचर ब्रिज के निकट हिन्दू शरणार्थी झुग्गियों में भुवनेश सिंघल ने एक अनोखी पहल करते हुए बच्चों को मास्क लगाने को जागरूक करने के लिए उनकी पसंद की चॉकलेट व नमकीन के पैकेट बांटे। देश में करोड़ों बच्चे के रूप में एक बहुत बड़ा वर्ग है जो सरकारी जागरूकता अभियान में बिल्कुल पीछे छूटा हुआ है। इस बात को पहचानते हुए भुवनेश सिंघल ने इस नई मुहिम को चलाया है कि बच्चों को उनकी पसंद की चीज के माध्यम से उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। भुवनेश सिंघल ने देश के नायक महापुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयतीं पर हिन्दू शरणार्थी कैम्प जाकर बच्चों को मास्क, चॉकलेट व नमकीन के पैकेट बांटे।
वहीं भुवनेश सिंघल से बात करने पर उन्होनें बताया कि ये सब बांटने के उनके दो मुख्य कारण है। एक ये कि देश में ऐसे करोड़ो बच्चे ऐसे हैं जिनके लिए बांडेड चॉकलेट आदि खरीदना एक सपने के समान है और दूसरा ये कि बच्चे अपने बालपन की मासूमियत के कारण मास्क नहीं लगाते जिससे कोरोना को हराने की सरकारी मुहिम पर असर पड़ता है। 
अतः हमने लक्ष्य बनाया कि बच्चों को उनकी पसंद की चीज देकर मासूम बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए और उनको किसी बहाने से मास्क लगाने के लिए प्रेरित भी किया जाए। इसीलिए हमने उन्हें उनकी पसंद की चॉकलेट व नमकीन के पैकेट देने से पहले मास्क दिये ताकि वो मास्क का महत्व समझ सकें।
 सिंघल ने यह भी बताया कि उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस अभियान को सफल बनाने में दीपक गर्ग, नवीन तायल, अमर झा, विपिन कुमार व वैभव सिंघल आदि ने सहयोग किया।

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन