17 जातियों के लिए आरक्षण की आवाज़ उठाने वाले कुंवर सिंह निषाद को मिला थाने का लॉकअप

एक तस्वीर सोशल मीडिया से सामने आ रही है जिसमे कुंवर सिंह निषाद एक थाने के लॉकअप में दिखाई दे रहे है उनके द्वारा निकाली जा रही कश्यप-निषाद आरक्षण अधिकार यात्रा के तहत आज 31 जुलाई को वाराणसी में पद यात्रा का आयोजन किया गया जहां पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार करने की खबरें आ रही है बताया जा रहा है कुंवर सिंह निषाद के साथ कुछ अन्य कार्यकर्ताओ को भी गिरफ्तार किया गया है 
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार निम्नलिखित पर कार्यवाही की जाने की सूचना प्राप्त हुई है। लेकिन हम इस जानकारी की पुष्टि नही करते है ।
1. सपना निषाद पुत्री वंशराज निषाद 
2. निषाद वीरपाल गहलोत पुत्र बृजमोहन गहलोत 
3. कैलाश निषाद पुत्र सुनेरी लाल निषाद 
4. लक्ष्मीनारायण निषाद पुत्र भूरी सिंह 
5. सतीश निषाद पुत्र गोपाल निषाद 
6. दीपक शर्मा पुत्र हरी सिंह शर्मा 
7. करन निषाद पुत्र पुरुषोत्तम सिंह निषाद 
8. अजय निषाद पुत्र संतलाल निषाद 
9. कुँवर सिंह निषाद पुत्र किशोर कुमार 
10. मयंक निषाद पुत्र राजेन्द्र निषाद 
अभी इन10 लोगो के नाम सामने आए है पुलिस द्वारा इन पर क्या चार्ज लगाए गए है ये अभी आता नही चल पाया है ।
इस खबर से कश्यप-निषाद समाज के लोगो मे रोष बना हुआ है । सोशल मीडिया पर लगातार इस कार्यवाही की निंदा की जा रही है । 
लोकतांत्रिक तरीके से तथा शान्तिपूर्ण ढंग से निकाले जा रहे एक आंदोलन को इस प्रकार रोक दिया गया । तथा आंदोलनकारियों को आरोपी बना दिया गया । पिछड़े समाज के एक नेता को अपना अधिकार मांगने पर थाने के लॉकअप तक पहुंचा दिया गया । वाह

प्रेस इंडिया 24 सभी से शांति की अपील करता है 


Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की