माँ भवानी सेवा संस्था ने गरीब व जरुरतमंद परिवारों को बांटा राशन , तथा चलाया जागरूकता अभियान

सहारनपुर ख़बर- माँ भवानी सेवा संस्था ने गरीब व जरुरतमंद परिवारों को बांटा राशन तथा लोगों को टीकाकरण कराने व कोविड-19 के नियमों को पालन करने का आह्वान किया।
कोरोना महामारी के बीच माँ भवानी सेवा संस्था आगे आकर लोगों का सहयोग कर रही है, उनका ये सहयोग अभी भी जारी है, संस्था के पदाधिकारियों ने गरीब व जरूरतमंद लोगों को राशन वितरित किया, इसमें चावल, सरसों को तेल, आटा, नमक, दाल आदि सामान दिया गया, संस्था के सचिव विशाल कश्यप ने बताया कि महामारी के बीच लाकडाउन के चलते काफी लोगों के सामने रोजगार व आर्थिक संकट खड़ा हो गया है, इसके चलते दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो रहा है, ऐसे में काफी लोगों को सहयोग की जरूरत है।
 संकट के समय में हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए, आपकों बतादें इसी कड़ी में संस्था ने जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण का अभियान लगातार चलाया हुआ है, पिछले दो माह से उनकी टीम घर घर जाकर लोगों को सहयोग करने के साथ टीकाकरण के प्रति जागरूक करने का काम भी कर रही है, सचिव श्री विशाल कश्यप ने बताया कि संस्था द्वारा लोगों को सही जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उन्होंने बताया राशन वितरण के दौरान क्षेत्र की सभी बस्तियों में लोगों को टीकाकरण कराने व कोविड-19 के नियमों को पालन करने का आह्वान भी किया जा रहा है, इसके अलावा इन सभी लाभार्थी परिवारों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शारीरिक दूरी का पालन करने, बार-बार साबुन से हाथ धोने व साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया, इस मौके पर विजय सैनी, विशाल कश्यप, प्रेम पाल सैनी हर्ष गांधी, कमल कुमार कश्यप, रितेशक, मोनिका कश्यप, साक्षी सैनी, आशुतोष वर्मा, अभिनव वर्मा, सागर कपिल, अन्य संस्था के लोग शामिल रहे।

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील