मासिक बैठक में मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने साधा बीजेपी पर निशाना

मुरादाबाद यूपी - मुरादाबाद शिवसेना प्रमुख डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा ने गोपालपुर स्थित आवास में मासिक बैठक के दौरान बीजेपी पर जम कर निशाना साधा 
बैठक में उन्होंने भुखमरी, बेरोजगारी , महंगाई व अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा जब से भाजपा की सरकार आई है । तब से भुखमरी ,बेरोजगारी,  महंगाई ,अपराध वृद्धि चरम पर है । लोग बेरोजगारी से तंग आकर आत्महत्या करने पर विवश हो रहे है । 
डॉ रामेश्वरदयाल तुरैहा ने आज के युवाओं को अंधभक्त बताते हुए । कहा कि भाजपा को वोट ना देने से ही इन समस्याओं का निदान संभव है ।
इसी के साथ उन्होंने इन सभी समस्याओं के निदान हेतु मुरादाबाद जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी ।
इस बैठक में लाला, रामौतार , सागर , प्रदीप कश्यप , टीटू कश्यप , राकेश श्रीवास्तव, अंकित ठाकुर , विजय सेठ ,राहुल, प्रमोद कुमार , डॉ प्रकाश वीर विश्नोई आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे । 
Report -प्रदीप कश्यप 
(खबर प्राप्त सूचना के आधार पर है press india 24 किसी भी प्रकार के आरोप/प्रत्यारोप/विवाद का समर्थन नही करता है । ) 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की