गाजियाबाद में वृद्ध व्यक्ति की पिटाई तथा अभद्रता मामले में द वायर तथा ट्विटर समेत कई अन्य लोगो पर एफआईआर

गाज़ियाबाद उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित समुदाय विशेष के एक बुजुर्ग की पिटाई मामले में देश के एक बड़े मीडिया संस्थान the wire तथा twitter समेत कई लोगो पर गाज़ियाबाद के लोनी थाने में 15 जून को एफआईआर दर्ज की गई है । इन पर भारतीय दंड सहिंता की धारा - 153, 153A, 295A, 505, 120B, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है । 
                         (सांकेतिक तस्वीर)
आरोप है कि मामले की बिना जांच पड़ताल किये वीडियो को गलत तथ्यों के साथ वायरल किया गया जिसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने शीघ्रता से मामले को सुलझाया तथा सच सबके सामने ला कर रख दिया । जिसके बाद दोषियों के विरुद्ध गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर थाने में एफआईआर दर्ज की गई तथा आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है । आपको बता दें कि अपनी मनमानी को लेकर ट्विटर लगातार विवादों के घेरे में है । वो भारत से पैसा तो कमाना चाहता है लेकिन भारत सरकार के नियमो को अपनाने से कतराता है भारत सरकार के सख्त रवैये ने ट्विटर को उसकी वास्तविक पहचान बता दी है । तथा अब ट्विटर सरकार के आगे झुकता हुआ दिखाई दे रहा है । 
बिना मामले की सच्चाई जाने गंगा जमुनी तहजीब को बिगाड़ने का प्रयास किया गया । तथा एक वीडियो को गलत तरीके से गलत तथ्यों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया । तथा कई मीडिया संस्थानों ने भी इस वीडियो को गलत तरीके से दिखाया । 
इस मामले में निम्नलिखित के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज की गई है 
. मिस्टर मोहम्मद जुबैर 
. मिस राना अयूब
. द वायर
. मिस्टर सलमान निजामी 
. मिस्टर मसकूर उस्मानी 
. डॉ समा मोहम्मद 
. मिस सबा नक्की
. ट्विटर INC
. ट्विटर कम्युनिकेशन्स इंडिया PVT
खबर है कि ट्विटर ने भारत मे अंतरिम अनुपालन अधिकारी की नियुक्ति कर दी है । नए डिजिटल नियम के अनुसार टेक कंपनियां जैसे व्हाट्सप्प , फेसबुक , गूगल को चीफ कंप्लायंस ऑफिसर, नोडल ऑफिसर और ग्रीवांस ऑफिसर को रखना है.  




Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की