अंतर्राष्ट्रीय नौकायन प्रतियोगिता में भारत की टीम की अगुआई करेंगे 12 वर्षीय एकलव्य बाथम

मध्यप्रदेश - यह खबर गर्व से आपका सीना चौड़ा कर देगी 12 बर्षीय नौकायन खिलाड़ी एकलव्य बाथम अंतर्राष्ट्रीय नौकायन प्रतिस्पर्धा में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले है । इस प्रतियोगिता का आयोजन इटली के रिवाडेल गारडा में 30 जून से 10 जुलाई तक किया जाएगा । 
भारत की टीम में 3 बालक तथा 2 बालिका है कुल मिला कर 5 खिलाड़ियों की टीम है जिसमे एकलव्य बाथम इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश से भाग लेने वाले एक मात्र खिलाड़ी है । इसके अलावा हैदराबाद के 2 खिलाड़ी तथा मुम्बई और गोवा के एक- एक खिलाड़ी शामिल है ।
इन सबकी अगुआई 12 वर्षीय एकलव्य बाथम करने वाले है । इस खबर से देश ही नही बल्कि कश्यप समाज के लोगो का भी सम्मान बढ़ा है । सोशल मीडिया पर एकलव्य बाथम को शुभकामनाएं दी जा रही है ।तथा सभी उनकी सफलता की कामना कर रहे है ।
इनके पिता संजय बाथम तथा पूरे परिवाई में खुशी की लहर है । सभी को उस घड़ी का इनतजार है जब एकलव्य बाथम प्रतियोगिता में सफल हो कर देश समाज तथा अपने माता पिता का नाम रोशन करेगा । 

Comments

Published news

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील