थर्मल स्कैनिंग कर वितरित किए मास्क, किया जागरुक

बावन, हरदोई  l कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के स्तर को कम करने के लिए पूर्व सैनिकों ने घर घर जाकर थर्मल स्कैनिंग कर मास्क वितरित किए l 
सरहद से समाज तक संस्था के संस्थापक व पूर्व सैनिक राहुल सिंह ने शुक्रवार को विकास खंड के औहदपुर, लालेपुरवा, सुहेड़ी, बैजना, लगवाही आदि कई गांवों में घर घर जाकर थर्मल स्कैनिंग की व लोगों को महामारी से बचने के लिए मास्क भी दिए l पूर्व सैनिक राहुल सिंह ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि कोरोना वैक्सीन आने का अभी कोई आसार नहीं है इसलिए हम सबको अधिक से अधिक सावधानियां बरतनी चाहिए घर से बाहर निकलते समय मुंह व नाक को मास्क या गमछा से अच्छी तरह से ढक लें, भीड भाड इलाके में जाने से बचे, महामारी से बचने के लिए सावधानियां ही हमारे लिए कारगर साबित होंगी l
इस मौके पर संस्था के संस्थापक राहुल सिंह 'फौजी' , अमरेंद्र सिंह , सत्यभान सिंह, गौरव सिंह व कई ग्रामीण मौजूद रहे l
थर्मल स्कैनिंग करते पीपीई किट पहने स्वास्थ्यकर्मी 

Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन