दिल्ली में जल्द शुरू हो सकती है मेट्रो सेवा, सोशल डिस्टेंसिंग के होंगे सख्त नियम

दिल्ली- दिल्ली एनसीआर वासियों के लिए ये खबर राहत भरी हो सकती है लॉक डाऊन में लगी हुई सख्त पाबंदियां धीरे-धीरे छटती जा रही है नए नियमो के साथ सेवाएं फिर शुरू हो रही है ऐसे में दिल्ली मेट्रो का शुरू होना अपने आप मे सुकून भरा फैसला हो सकता है लेकिन इस यात्रा में सोशल डिस्टेंसिंग भही बेहद जरूरी होगी 
वैसे तो दिल्ली मेट्रो ने 18 मई से सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर ली थी लेकिन अब खबरें आ रही है कि 27 मई से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुरू हो सकती है सूत्रों की माने तो दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों को 26 मई को ही उपस्थित रहने को कहा गया है 
मेट्रो में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए एक कोच में केवल 50 यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति मिलेगी टोकन की जगह स्मार्ट कार्ड का प्रयोग आवश्यक होगा तथा मास्क पहनना अनिवार्य होगा परिस्थिति के अनुसार नियमो में बदलाब संभव है अभी इस बात की आधिकारिक घोषणा नही हुई है लेकिन जिस तरह एक के बाद एक सेवाएं आरंभ की जा रही है उससे ये कयास लगाए जा रहे हैं की जल्द ही मेट्रो का नंबर लग सकता है 



Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन