ट्रेन सेवाओ के बाद अब शुरू हो सकती है हवाई यात्रा - सूत्र

नई दिल्ली - जिस तरह से सरकार धीरे धीरे कुछ सेवाओ को शुरू करने पर विचार कर रही है उससे ये कयास लगाए जा सकते हैं कि जैसे सरकार ने ट्रेन सेवा को आरंभ करने का निर्णय लिया है उसी तरह हवाई यात्राओं को जल्द ही आरंभ किया जा सकता है इस खबर को इस बात से भी बल मिलता है क्यों कि गत रविवार को सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के सचिव प्रदीप सिंह खारोला ने दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा इंतजामो का जायजा लिया है उसके बाद ही ये माना जा रहा है कि सरकार आगामी 18 मई से हवाई यात्रा आरंभ कर सकती है 
सुरक्षा नियमो में हो सकते हैं भारी बदलाव 
माना जा रहा है सरकार सुरक्षा नियमो में भी भारी बदलाव कर सकती है जैसे मास्क और दस्ताने पहनना , डॉक्टर से प्राप्त कोरोना मुक्त होने का सर्टिफिकेट , तथा लाइन में लगने से ले कर सीट पर बैठने तक लगभग 4 मीटर की दूरी अनिवार्य हो सकती है यात्रियों को चाहिए कि यात्रा से पूर्व सभी नियमो को भली भांति जान ले तथा सुरक्षा के सभी नियमो का पालन करते हुए यात्रा को सुरक्षित बनाने का काम करें 
अभी नही हुई है हवाई यात्रा आरंभ करने  की घोषणा 
आपको बता दें कि अभी हवाई यात्रा आरंभ करने को लेकर सरकार की तरफ से कोई औपचारिक घोषणा नही की गई है लेकिन सूत्रों की माने तो सरकार जल्द ही इस संबंध में नए नियमो के साथ बड़ा एलान कर सकती है 


Comments

सबसे अधिक पढ़ी जाने वाली खबरें

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन

प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में शिकागो ओपन यूनिवर्सिटी ने दूरदर्शी व्यक्तियों को सम्मानित किया और नवाचारपूर्ण पहल की शुरुआत की

दिल्ली में मतदान के दिन सदर बाजार की सभी मार्केट रहेगी बंद -फेडरेशन, मतदान करके आये खरीदारों को डिस्काउंट देने की अपील

डॉ रामेश्वर दयाल तुरैहा ने मुरादाबाद जेल में बंदियों व परिजनों के उत्पीडन पर कार्यवाही की माँग की, कार्यवाही न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी

व्यापारियों ने ली यमुना सफाई अभियान में शामिल होने की शपथ , यमुना भिक्षाटन महायज्ञ संपन्न

"सरदार विवेक सिंह कोचर" की आत्मा की शांति के लिए किया गया पाठ-भोग और अंतिम अरदास का आयोजन

एचएमएआई के होम्योपैथ डॉ. विलास डांगरे को पद्मश्री पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया - डॉ. ए.के. गुप्ता, महासचिव, एचएमएआई।

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

गंदगी से जूझ रही थी जनता , आप प्रत्याशी गौरव शर्मा ने घोंडा विधानसभा के सुदामापुरी में कराई सीवर की सफाई, मिला जनता का समर्थन

घोषणा पत्र में व्यापारियों के लिए अपना रुख स्पष्ट करें राजनैतिक दल - फेस्टा