जलभराव से सड़क लोग परेशान , जनप्रतिनिधि व प्रशासन कर रहा है अनदेखी

08 अगस्त 2019
बिहार :- सड़क है या झील सड़क पर पानी भरने से लोगों को होती असुविधा रोसड़ा अनुमंडल के हसनपुर प्रखंड के फुलहरा पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों घर के सामने हल्की बारिश में सड़क झील में तब्दील हो जाती है। सरहचिया से राजघाट मार्ग है जिस जिस में पथ निर्माण विभाग द्वारा 54 करोड़ की लागत से बनाने वाली सड़क पिछले एक वर्ष से काम के इंतजार में अपनी स्थिति पर रोती नजर आ रही है। फुलहरा पंचायत के जगन्नाथपुर मैं सबसे ज्यादा जनप्रतिनिधि रहते हैं लेकिन उनके घर के सामने सड़क पर जलजमाव के कारण झील जैसी समस्या बनी हुई है पर जनप्रतिनिधि सोए हुए हैं। बताते चले कि जगन्नाथपुर काले पटसा ,रामनगर ,अतापुर ,कुण्डल , के लोगों की मजबूरी बनी हुई है इस नरक मेंं रहने को मजबूर है हैरानी की बात यह है कि स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा कई बार अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को सूचना दिए पर अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है उन लोगों का कहना है की जनप्रतिनिधि व प्रशासन जन समस्याओं की अनदेखी कर रहा है या किसी हादसा का इंतजार
राजेश कुमार रौशन की रिपोर्ट समस्तीपुर बिहार


Comments

Published news

मुरादाबाद नगर निगम में ज्ञापन देनें पहुंचे डॉ0 रामेश्वर दयाल तुरैहा के साथ की गई मारपीट/अभद्रता का वीडियो वायरल -सूत्र

कश्यप समाज के राजवंशी इतिहास की नगरी हरदोई, जिसको कभी हरि-द्रोही नगरी भी कहा जाता था

नोएडा में ‘जर्नी टू परफेक्शन’ का भव्य विमोचन